25.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

Bhubaneswar News : कर्ज में डूबे असिस्टेंट प्रोफेसर ने की बुजुर्ग पिता की हत्या

भुवनेश्वर, 3 जुलाई । भुवनेश्वर में एक निजी लॉ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने बुधवार को रंगमटिया इलाके में पैसों से जुड़े विवाद में अपने बुजुर्ग पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर अनिरुद्ध चौधरी शहर के मंचेस्वर थाना इलाके के अंतर्गत रंगमटिया क्षेत्र में अपने माता-पिता के निवास के पास एक अपार्टमेंट में अपनी पत्नी के साथ रहता था। लेकिन कुछ दिनों से वह अपने माता-पिता के अपार्टमेंट में रह रहा था। विवाद होने पर उसने अपने पिता सुनिल चौधरी (65) की हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, बुधवार तड़के अनिरुद्ध व उसके पिता के बीच पैसों को लेकर बहस हुई। इसी बीच गुस्साए अनिरुद्ध ने मां सुनीता के सामने अपने पिता पर धारदार हथियार से वार कर दिया। घायल सुनील चौधरी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीसीपी प्रतीक सिंह ने बताया कि मंचेस्वर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से अपराध में इस्तेमाल हथियार और अन्य सबूत एकत्र किए गए हैं। पुलिस मृतक की पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर रही है। डीसीपी सिंह ने कहा,”शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी शहर के एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर था। भारी कर्ज के कारण वह तनाव में था। आरोपी ने अपने पिता से पैसे की मांग की, लेकिन उन्होंने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया था। इससे गुस्साए अनिरुद्ध ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

अन्य ख़बरें

घर से खेलते-खेलते लापता हुआ चार साल का ध्रुव, तालाब में मिला शव

Newsdesk

रबी सीजन और दीपावली के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति करें सुनिश्चित : ऊर्जा मंत्री

Newsdesk

अधारताल में चार सूने मकानों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment