23.3 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

Himachal Pradesh News : पर्यटकों की पसंद बन रहा ‘साच पास’, बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

Saach Pass Chamba, 3 जुलाई । हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर इन दिनों पर्यटकों की रौनक देखने को मिल रही है। हजारों फीट की ऊंचाई से हसीन वादियों को निहारने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से सैलानी पहाड़ों पर पहुंच रहे हैं। दरअसल, उत्तर भारत में बढ़ रही गर्मी के चलते पर्यटक लगातार पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं, ताकि उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिले। यही वजह है कि इन दिनों चबा जिले के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल ‘साच पास’ सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। ‘साच पास’ पर बर्फ भी देखने को मिल रही है, इसलिए खूबसूरती वादियों को निहारने के लिए पर्यटक हर रोज यहां पहुंच रहे हैं। डलहौजी, खजियार, चंबा घूमने आ रहे सैलानी ‘साच पास’ पहुंचकर वहां की खूबसूरत वादियों का आनंद ले रहे हैं। लुधियाना से अपने दोस्तों के साथ घूमने आए एक पर्यटक ने बताया कि ‘साच पास’ काफी खूबसूरत जगह है। यहां आकर ठंडक का एहसास हो रहा है। सभी को यहां आना चाहिए, इससे खूबसूरत जगह कहीं नहीं है। हम काफी जगह घूमे हैं, लेकिन यहां आकर अलग ही आनंद मिला है।

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading