39 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, बैठकों का दौर शुरू

चंडीगढ़, 3 जुलाई । हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियों की बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बुधवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने के लिए अलग-अलग कैंपेन चलाया जाएगा। जन सभाओं और रैलियों के माध्यम से हरियाणा के एक-एक गांव में आप की विचारधारा को पहुंचाया जाएगा। प्रदेश के एक-एक बूथ पर हम अपनी मजबूत टीम को भेंजेगे जो दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में हुए विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। अनुराग ढांडा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी दिल्ली से हरियाणा पहुंचेगे जो जन सभाओं और रैलियों में जनता को अपनी पार्टी का संदेश देंगे। साथ ही उनसे वोट की अपील कर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार लाने का अनुरोध करेंगे। बता दें, हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 अक्टूबर 2024 को समाप्त होने वाला है। इसी के चलते प्रदेश की 90 सीटों वाली विधानसभा चुनाव के लिए बिसात बिछनी शुरु हो गई है।

अन्य ख़बरें

वन विकास निगम में 6000 रुपए लाओ, जलाऊ चट्ठा पाओ

Newsdesk

*कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध बूचड़खाने पर दबिश

Newsdesk

कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्दारमैया का बयान, ‘मैं अपनी आखिरी सांस तक राजनीति में रहूंगा’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading