20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

नीट पेपर लीक : यूथ कांग्रेस का जयपुर-लखनऊ में विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली, 4 जुलाई । नीट में धांधली को लेकर जयपुर और लखनऊ में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने राजस्थान में रेल रोको आंदोलन किया तो वहीं, लखनऊ में विधानसभा घेरने की कोशिश की। जयपुर में राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रेन रोक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गांधीनगर रेलवे स्टेशन के बाहर अभिमन्यु और उनके साथियों ने गिरफ्तारी दी। वहीं, जोधपुर में प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ में भी युवा कांग्रेस ने नीट में हुई धांधली को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पेपर लीक मामले को लेकर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेरने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment