21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

Jharkhand News – झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस बीआर षाड़ंगी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

New Jharkhand chief justice

Ranchi News, 5 जुलाई । जस्टिस विद्युत रंजन षाड़ंगी ने शुक्रवार सुबह झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस बीआर षाड़ंगी झारखंड हाईकोर्ट के 15वें चीफ जस्टिस हैं। शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो सहित कई विशिष्ट लोग उपस्थित रहे। जस्टिस बीआर षाड़ंगी झारखंड से पहले ओडिशा हाई कोर्ट के जस्टिस थे। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की अनुशंसा पर राष्ट्रपति ने 3 जुलाई को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी थी। जस्टिस षाड़ंगी का कानून की प्रैक्टिस और न्यायाधीश के रूप में 27 वर्षों का लंबा अनुभव है। उन्हें 20 जून 2013 को ओडिशा हाई कोर्ट का जस्टिस नियुक्त किया गया था। इसके पहले वह वह ओडिशा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस कर चुके हैं। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे संजय कुमार मिश्र करीब सात माह पहले सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद 29 दिसंबर 2023 को जस्टिस एस. चंद्रशेखर को झारखंड हाई कोर्ट का एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया था, जिनका तबादला राजस्थान हाई कोर्ट कर दिया गया है।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment