20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

Jabalpur News Today – जबलपुर में हत्याओं का सिलसिला जारी, 16 वर्षीय किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

Jabalpur Latest News – जबलपुर में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले ही ओमती थाने के पास एक नाबालिग किशोरी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, 48 घंटे के अंदर फिर एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि थाना चरगवां के अंतर्गत ग्राम पुलम में 16 वर्षीय रिया पटेल की हत्या उसके पड़ोस में रहने वाले ईसू पटेल ने चाकू मारकर कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाकर तलाश जारी है। सीएसपी सुनील नेम ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया गया है।

इस वारदात के बाद पूरे गाँव में दहशत का माहौल बना हुआ है। किशोरी की हत्या किस वजह से हुई, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment