21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पिथौरागढ़ में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से रोड बंद, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

पिथौरागढ़ में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से रोड बंद, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

पिथौरागढ़, 6 जुलाई । उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के बीच कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें भी सामने आई हैं। कई सड़कों पर मलबा आने से उनका संपर्क टूट गया है। पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। यहां गंगोलीहाट घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाली के पास भूस्खलन हो गया है। भूस्खलन की वजह से मलबा आने से रोड बंद हो गया। रोड पर सैकड़ों वाहन फंसने से लंबा जाम लग गया है। वहीं सड़क से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। बुलडोजर से रोड को खोलने का तेजी से काम किया जा रहा है। बता दें कि पिथौरागढ़ में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार तेज बारिश के कारण थल मुनस्यारी मोटर मार्ग भी पिछले चार दिनों से बंद है। जिस वजह से लोगों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। रोड को खोलने का काम जारी है। लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़क से मलबा हटाने में काफी मुश्किल आ रही है। पहाड़ से बड़े-बड़े बोल्डर आ कर गिर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment