20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजी

यूजर्स के डीएम को मैन्युअल रूप से रिव्यू कर रहा एक्स, मस्क ने नहीं दिया कोई स्पष्ट जवाब

नई दिल्ली, 8 जुलाई। एक्स अपनी सर्विस के कथित उल्लंघनों और दुरुपयोग की जांच करने, या कानूनों या सरकारी अनुरोधों का अनुपालन करने के लिए कुछ यूजर्स के डीएम (डायरेक्ट मैसेज) को मैन्युअल रूप से रिव्यू कर रहा है। किम डॉटकॉम नाम से एक एक्स यूजर ने सोमवार को इस पॉलिसी अपडेट को पोस्ट किया, जिसका एलन मस्क स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जो कि प्लेटफार्म पर कंटेंट को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रदान करने की पॉलिसी के खिलाफ है। मस्क ने रिप्लाई में कहा, ”यह वर्तमान में अजीब तरीके से काम करता है (अगर आप इसे ऑन रखते हैं)। हम इसके इस्तेमाल को आसान बनाने और ग्रुप मैसेज पर भी लागू करने पर काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, ”एक्स ऑडियो और वीडियो कॉल ऑटोमैटिक रूप से एन्क्रिप्ट किए जाते हैं।” कई यूजर्स ने एक्स द्वारा डीएम की मैन्युअल रूप से रिव्यू करने पर चिंता जाहिर की। एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया, ”क्या यह मेरी गलती है या एलन, किम के सवाल को समझ नहीं पाए? किम सरकारी अनुरोध पर डीएम रिव्यू करने को लेकर चिंतित हैं।’

अन्य ख़बरें

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

Leave a Comment