November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Bihar News : कार और ऑटो की टक्कर में 5 की मौत , 3 घायल

begusarai news, 9 जुलाई। बिहार के बेगूसराय के एफसीआई सहायक थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कार और ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बिहटा और बेगूसराय मार्ग के रतनपुर चौक पर हुई है। सड़क हादसे में कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना मे पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। एफसीआई थाना की प्रभारी अंजली ने बताया कि कुछ लोग ऑटो पर सवार होकर सिमरिया से जीरो माइल की ओर जा रहे थे। इस दौरान रतनपुर चौक के पास एक कार से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। अभी यह भी कहना मुश्किल है कि सभी मृतक ऑटो पर ही सवार थे। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment