40.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

देहरा में हार के डर से बौखलाए सुक्खू ने भाजपा प्रत्याशी के पीछे लगाई पुलिस : राकेश जामवाल

देहरा में हार से बौखलाए सीएम सुक्खू, भाजपा प्रत्याशी के पीछे सिविल ड्रेस में लगाई पुलिस : राकेश जामवाल

देहरा, 9 जुलाई । हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश जामवाल ने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर बीजेपी प्रत्याशी की जासूसी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू हार के डर से बौखला गए हैं। भाजपा नेता राकेश जामवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू देहरा विधानसभा उपचुनाव में हार के डर से बौखलाए हुए हैं। इसलिए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पीछे सिविल ड्रेस में पुलिस लगा दी। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, “30 हजार करोड़ का कर्ज लेने के बाद भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खजाना खाली होने का ढिंढोरा पीटकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश में विकास का काम नहीं हो पा रहा है। सुक्खू को जनता के समक्ष एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए कि कर्ज लिया गया करोड़ों रुपया कहां गया। देहरा का चुनाव जीतने के लिए मित्रों का टोला अरबों रुपया खर्च कर रहा है।” उन्होंने कहा, “भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के पीछे सुक्खू सरकार ने सादी वर्दी में पुलिस लगाई हुई है, जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुक्खू अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर को जिताने के लिए किस तरह के हथकंडों का सहारा ले रहे हैं। देहरा से होशियार सिंह की जीत तय है, इसको लेकर सुक्खू बौखलाए हुए है। प्रदेश में सरकारी तंत्र चुनाव लड़ रहा है और सुक्खू की सरकार पीछे है। इसके बावजूद भी भाजपा इन तीनों उपचुनावों में अपनी जीत दर्ज करेगी। इन चुनावों के बाद प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन होना तय है।” जामवाल ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार वर्तमान में झूठी घोषणाओं का पर्वत बन चुका है, जिसके नीचे जनता पीस रही है। प्रदेश में खून, बलात्कार, डकैती की भरमार से कानून व्यवस्था पूरी तरह से डगमगा चुकी है। प्रदेश की जनता अपने आप को असुरक्षित मान रही है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार यह चुनाव आतंक का माहौल बनाकर जीतना चाहते हैं। मगर जनता इसका जवाब जल्द देने वाली है। सुक्खू अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रहे हैं। डेढ़ साल में सुक्खू सरकार ने प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंका है। सुक्खू सरकार ने महिलाओं, बेरोजगारों, किसानों और गरीबों को ठगा है। अब जनता सुक्खू सरकार से तंग आ चुकी है और अब जनता सरकार से छुटकारा चाहती है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की याचिका पर अरविंद केजरीवाल को जारी किया नोटिस

Newsdesk

चिल्फी घाटी में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर-ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Newsdesk

अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने वोट डालने के बाद कहा, जनता तय करेगी किसे मिलेगी सत्ता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading