19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

Greater Noida News – ग्रेटर नोएडा में दो किरायेदारों के बीच झड़प में एक की मौत

ग्रेटर नोएडा, 10 जुलाई । ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर इलाके के एक कॉलोनी में एक ही मकान में रह रहे दो किरायेदारों के बीच मंगलवार रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक के सिर पर लकड़ी के डंडे से प्रहार कर दिया। इसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 जुलाई को थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गुलिस्तानपुर में दो किरायेदारों के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसमें प्रथम पक्ष द्वारा शाहरुख (22) के सिर पर डंडा मार दिया गया। घायल शाहरुख को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। थाना सूरजपुर पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर आरोपी युवक को तत्काल हिरासत में लिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किस बात पर यह विवाद शुरू हुआ था। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष आपस में दोस्त और जानकार बताए जा रहे हैं। इस मामले में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदयेश कठेरिया ने बताया कि बीती रात सूरजपुर इलाके में बने गुलिस्ता कॉलोनी में एक ही मकान में किराए पर रह रहे दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक को सिर पर चोट लगी थी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी थोड़ी देर बाद मृत्यु हो गई। इस मामले में मृतक युवक के परिजनों से शिकायत लेकर दूसरे पक्ष के युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment