19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन फिर शुरू

Search operation resumes in J&K’s Doda to track terrorists

जम्मू, 10 जुलाई। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया है। यहां पर मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले के गोली-गादी जंगलों में अंधेरे और भारी बारिश के कारण मंगलवार को सर्च अभियान रोक दिया गया था। यह बुधवार को सुबह फिर से शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच दो घंटे से ज्यादा समय तक गोलीबारी हुई थी। बाद में आतंकवादी घने जंगलों वाले गोली-गादी क्षेत्र में भाग गए। अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा बल अब जंगली इलाके में आतंकवादियों का पता लगाने में लगे हुए हैं। आतंकवादियों की तलाश के लिए मंगलवार को सेना के विशिष्ट पैरा कमांडो के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया गया था। ड्रोन निगरानी, ​​स्निफर डॉग्स, शार्पशूटर क्षेत्र में चल रहे अभियान का हिस्सा हैं। डोडा में मंगलवार को हुई मुठभेड़ कठुआ में सेना की गश्ती पार्टी पर घात लगाकर किए गए हमले के तुरंत बाद हुई। यह आतंकी हमला एक महीने में जम्मू में हुआ पांचवां हमला था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक: पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में सिद्धारमैया को क्लीन चिट दी

Newsdesk

पंजाबी यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन पर सख्ती, एडमिन ब्लॉक बंद करने पर 18 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Newsdesk

गुजरात: दीपावली से पहले खाद्य कारोबारियों के लिए रैपिड टेस्ट किट अनिवार्य, मिलावट रोकने के लिए लिया गया फैसला

Newsdesk

Leave a Comment