November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

खनन मामले में हरियाणा कांग्रेस नेता सतबीर रतेरा के घर पर ईडी की रेड

हरियाणा भिवानी

भिवानी, 10 जुलाई। हरियाणा के भिवानी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को कांग्रेस नेता के घर छापा मारा। कांग्रेस नेता मास्टर सतबीर रतेरा के घर पर ईडी की रेड चल रही है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों को घर में नजरबंद कर दिया गया है। साथ ही घर के बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता सतबीर रतेरा के घर पर दूसरी बार छापा मारा है। उनके भिवानी के सेक्टर 13 स्थित मकान पर रेड चल रही है। ये कार्रवाई खनन को लेकर की गई है। मास्टर सतबीर रतेरा के तार खनन मामलों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। ईडी ने कुछ समय पहली ही सतबीर रतेरा की पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इस दौरान ईडी ने उनके यहां रेड भी मारी थी। हालांकि, बुधवार सुबह से ही कांग्रेस नेता के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। सतबीर रतेरा के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी खनन मामले से संबंधित दस्तावेजों के बारे में उनसे पूछताछ कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ जरूरी दस्तावेज भी ईडी की टीम जब्त कर सकती है। बता दें कि हरियाणा में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस नेता सतबीर रतेरा हरियाणा की बवानीखेड़ा विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी ठोक रहे हैं। विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले हुई कांग्रेस नेता मास्टर सतबीर के खिलाफ कार्रवाई ने हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment