19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान मिलना हर भारतीय के लिए गर्व की बात : तरुण चुघ

नई दिल्ली, 10 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने पर बीजेपी नेता लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच बीजेपी नेता तरुण चुघ ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रूस ने पीएम मोदी को सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। इससे पूरा देश और भारत के नागरिक पूरे विश्व में गर्व महसूस कर रहे हैं। तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है और रूस के सबसे बड़े सम्मान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नवाजा गया है। रूस द्वारा प्रधानमंत्री को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजना हमारे देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री को यह सम्मान देना वसुधैव कुटुंबकम की झलक को दिखाता है। आज भारत विश्व के अंदर शांति का दूत बनकर उभर रहा है। पर्यावरण का मार्ग बनकर उभर रहा है, जिस प्रकार लगातार अलग-अलग देशों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और उनके काम को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है, वह एक गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वियना यात्रा को लेकर तरुण चुघ ने कहा कि पीएम की विदेश नीति व कूटनीति का कोई तोड़ नहीं है। भारत की छवि विश्व में शक्तिशाली मित्र के रूप में होती है। पूरे विश्व में भारत की छवि और भारत के प्रति लोगों की सोचने की स्थिति बदली है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी की हर यात्रा भारत को गढ़ने के लिए और भारत के विचार को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण है। बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय रूस दौरे पर गए थे, यहां पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोस्टल’ से सम्मानित किया। पीएम मोदी फिलहाल ऑस्ट्रिया की यात्रा पर हैं।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment