26.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

शिवराज सिंह चौहान और दुष्यंत गौतम ने राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा से की मुलाकात

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने शिवराज सिंह चौहान और से दुष्यंत गौतम से मुलाकात की

जयपुर, 13 जुलाई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। शिवराज सिंह चौहान राजस्थान दौरे पर हैं। जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बीच ये मुलाकात हुई है। इस दौरान प्रदेश में कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास से संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। सीएम भजनलाल शर्मा ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर शेयर की है। उन्होंने मुलाकात की तस्वीर शेयर कर लिखा, “आपरो घणो घणो अभिनंदन सा! अन्नदाता किसानों के समग्र कल्याण हेतु निरंतर क्रियाशील माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान “मामा” जी के वीर धरा राजस्थान आगमन पर मुख्यमंत्री आवास पधारने पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।” सीएम शर्मा ने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम से भी मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए सीएम ने लिखा, “पधारो सा… भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम जी के राजस्थान आगमन पर मुख्यमंत्री आवास पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अन्य ख़बरें

अमेरिकी मीडिया की नजर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बदलता समीकरण

Newsdesk

वैश्विक तनाव के बीच ब्रिक्स की अहमियत बढ़ी, रिटायर्ड कमोडोर बोले- पीएम मोदी जैसे निर्विवाद नेता कर रहे अध्यक्षता

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading