19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

आषाढ़ी एकादशी पर महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने परिवार संग की पूजा-अर्चना

सीएम शिंदे ने परिवार संग की पूजा-अर्चना

नासिक, 17 जुलाई । देशभर में आज आषाढ़ी एकादशी मनाई जा रही है। आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार संग पंढरपुर के विट्ठल रखुमाई मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। इस साल नासिक जिले के सताना तालुका के किसान बालू शंकर अहिरे और आशाबाई शंकर अहिरे को आधिकारिक पूजा में बैठने का सम्मान मिला है। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी शिरकत की। पूजा के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके साथ पूजा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विठुराया की पूजा करने के बाद कहा कि वह राज्य के लोगों को खुश और संतुष्ट रखें। साथ ही राज्य के लोगों के कष्टों को दूर करने और उन्हें समृद्ध बनाए रखने के लिए पांडुरंगा से प्रार्थना करते हैं। साथ ही कामना है कि महाराष्ट्र में अच्छी बारिश हो और लोगों को गर्मी से राहत मिले। सीएम शिंदे ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद करते हुए कहा, “पिछले तीन वर्षों में जिस उत्साह के साथ उन्हें जनता के लिए ईमानदारी से काम करने का अवसर मिला है, उसी उत्साह के साथ और अधिक काम करने की ताकत मिले।” बता दें कि इस पूजा के दौरान मुख्यमंत्री शिंदे के पिता संभाजी शिंदे, पत्नी लता शिंदे, बेटे श्रीकांत शिंदे, बहू वृषाली शिंदे, पोते रुद्रांश और मंत्री गिरीश महाजन, तानाजी सावंत, चंद्रकांत पाटिल और दीपक केसरकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment