19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्वालियर में बहुमंजिला इमारत का पिलर दरका, परिवार सड़कों पर

gwalior news, 17 जुलाई। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बारिश के मौसम में एक बहुमंजिला इमारत का पिलर दरक गया, जिसके चलते इमारत एक तरफ झुक गई और इसमें रहने वाले 27 परिवारों ने रात सड़क पर गुजारी। मिली जानकारी के अनुसार थाटीपुर इलाके में यह बहुमंजिला इमारत है। इस इमारत में 27 परिवार रहते हैं और पूरी इमारत में चार मंजिल है। मंगलवार की देर रात अचानक लोगों ने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। नीचे आकर देखा तो एक पिलर टूटा हुआ था। फिर इमारत में रहने वाले सभी लोग सड़क पर आ गए। इमारत में रहने वाले लोगों का कहना है कि रात को जब उन्होंने जोर का धमाका सुना तो उन्हें लगा कि जैसे कुछ हुआ हो। नीचे आकर देखा तो एक खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। इतना ही नहीं इमारत एक तरफ झुक भी गई है। इसके बाद इस इमारत में रहने वाले सभी लोग सड़क पर आ गए। नगर निगम को इस बात की जानकारी मिली तो सहारे के लिए खंभे के साथ जैक भी लगाया गया। ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। इमारत में रहने वाले लोगों का कहना है कि उनका सारा सामान घर में है और उनके लिए खाने तक का इंतजाम नहीं है। भवन निर्माता को लेकर भी नाराजगी है। एक इमारत का पिलर दरकने और इमारत के झुकने की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्या कार्रवाई की जा रही है भवन निर्माता के खिलाफ या अन्य के खिलाफ, वो जानकारी देने को तैयार नहीं हैं।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment