20.4 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Mp News – मध्य प्रदेश में फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा

Bhopal News, 17 जुलाई । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव के बाद एक बार फिर मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले कमलेश शाह को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। मोहन यादव मंत्रिमंडल का अभी हाल ही में विस्तार हुआ है और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए रामनिवास रावत को मंत्री बनाया गया है। जब रावत को मंत्री बनाया गया था तब इस बात की चर्चा थी कि कमलेश शाह को भी शपथ दिलाई जा सकती है, मगर ऐसा नहीं हुआ। कमलेश शाह ने कांग्रेस छोड़ कर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। अब जबकि चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और कमलेश शाह की जीत हुई है, लिहाजा सत्ता और संगठन में शाह को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर मंथन भी शुरू हो गया है। राज्य के मौजूदा मंत्रिमंडल की स्थिति पर गौर करें तो मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल में तीन और सहयोगियों को शामिल कर सकते हैं। इसी के चलते सियासी गलियारों में कयासबाजी भी जोर पकड़ रही है कि कमलेश शाह का मंत्री बनना तय है, वहीं दो वरिष्ठ सदस्यों को भी स्थान दिया जा सकता है। इसके अलावा जिन मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड अच्छा नहीं है, उनकी छुट्टी भी हो सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मोहन यादव मंत्रिमंडल में कई वरिष्ठ नेताओं को जगह नहीं मिल पाई है और इन नेताओं के गाहे बगाहे ऐसे बयान आ जाते हैं जो पार्टी और सरकार के सामने मुसीबत बन जाते हैं। इन स्थितियों को टालने के लिए आगामी समय में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में उन वरिष्ठ नेताओं को भी जगह मिलने की संभावना है जो बीते समय में कई सालों तक मंत्री रहे हैं और उन्होंने विधानसभा का चुनाव भी चार-पांच बार से ज्यादा बार जीता है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment