20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

आईएएस पूजा खेडकर की फील्ड ट्रेनिंग पर लगी रोक, मसूरी अकादमी भेजी गई

कौन हैं आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर, जिनकी संपत्ति, नियुक्ति को लेकर है विवाद

मुंबई, 17 जुलाई । विवादित ट्रेनी आईएएस अधिकारी और वाशिम की सहायक कलेक्टर पूजा खेडकर पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उनकी ट्रेनिंग पर रोक लगा दी गई है। उन्हें फील्ड पोस्टिंग से हटाकर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है। यह कदम महाराष्ट्र सरकार द्वारा एलबीएसएनएए को उनके प्रमाणपत्रों, दस्तावेजों, चिकित्सा और अन्य कागजात से संबंधित शिकायतों के बाद उनके व्यवहार पर विभिन्न मामलों में भेजी गई रिपोर्ट के बाद उठाया गया है। साथ ही एक आईएएस प्रोबेशनर के रूप में अपने अधिकारों से परे जाकर विचित्र मांगें करने के लिए भी वो कटघरे में हैं। एलबीएसएनएए के उप निदेशक शेलेश नवल ने राज्य सरकार से खेडकर को तत्काल कार्यमुक्त करने तथा 23 जुलाई तक मसूरी अकादमी में रिपोर्ट करने का अनुरोध किया है। इससे पहले गंभीर आरोपों का सामना कर रहीं ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खेडकर ने मीडिया के सामने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि वो जांच में पूरा सहयोग करेंगी और जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसे वो स्वीकार करेंगी।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

Leave a Comment