21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यापार

चीन जैसी एशियाई उभरती अर्थव्यवस्थाएं अभी भी वैश्विक अर्थव्यवस्था के मुख्य इंजन हैं : आईएमएफ

बीजिंग, 17 जुलाई । अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने ‘विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट’ को अपडेट किया, जिसमें अनुमान लगाया गया कि 2024 में चीन की अर्थव्यवस्था 5 प्रतिशत बढ़ेगी। आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरींचस ने कहा कि चीन जैसी उभरती एशियाई अर्थव्यवस्थाएं अभी भी वैश्विक अर्थव्यवस्था के मुख्य इंजन हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में वैश्विक आर्थिक गतिविधि और विश्व व्यापार समेकित हुआ। एशिया से निर्यात में वृद्धि, विशेष रूप से एशिया के मजबूत तकनीकी क्षेत्र के प्रदर्शन ने व्यापार वृद्धि को बढ़ावा दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि इस वर्ष वैश्विक आर्थिक वृद्धि 3.2 प्रतिशत और 2025 में 3.3 प्रतिशत होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति के उच्च जोखिम, उल्लेखनीय रूप से बढ़ते व्यापार घर्षण और बढ़ती नीति अनिश्चितता को देखते हुए, ब्याज दरें लंबे समय तक उच्च बनी रह सकती हैं। इसके अलावा, गौरींचस ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी ऋण सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) अनुपात लगातार बढ़ रहा है, जो अमेरिका और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए संभावित जोखिम पैदा करता है। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

Leave a Comment