31.8 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

Maharashtra Hit and Run : जलगांव में हिट एंड रन केस, महिला को कार ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम

Jalgaon News, 19 जुलाई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया है। एक कार सवार ने सड़क पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चों सहित चार महिलाएं घायल हो गईं। घटना गुरुवार शाम की है। जिले के मेहरून इलाके की मंगलपुरी गली में कुछ महिलाएं अपने घर के बाहर सड़क पर खड़े होकर आपस में बातें कर रही थीं तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी व अन्य महिलाएं घायल हो गईं। इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक घटनास्थल के पास की ही रामेश्वर कॉलोनी का रहने वाला है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गंभीर रूप से घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला की पहचान शोभा साईं प्रसाद रमेश पाटील (60) के रूप में हुयी है। वह मेहरून के मंगलपुरी कालोनी की रहने वाली है। उसके परिवार में एक दिव्यांग पति के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। घायलों में संगीता प्रकाश महाजन (48), जयश्री जगदीश राउत (30), सुमनबाई साहेबराव पाटिल (65) और अर्चना पाटिल (40) के अलावा दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को एक नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की मौत की खबर जैसे से मृतक महिला के परिवार में पहुंची तो पूरा परिवार शोक में डूब गया।

अन्य ख़बरें

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

इंदौर की बाइक चोरी का जबलपुर में खुलासा, गढ़ा पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading