19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

धनबाद: झरिया में सीआईएसएफ और ग्रामीणों के बीच झड़प, कई महिलाएं घायल

धनबाद के झरिया में सीआईएसएफ और ग्रामीणों के बीच झड़प,आधा दर्जन महिलाएं घायल

धनबाद, 19 जुलाई । धनबाद के झरिया एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग परिसर में सीआईएसएफ और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। हाथापाई में कई महिलाएं चोटिल हो गईं। घायलों में सीआईएसएफ की एक महिला कर्मी भी शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक झड़प के दौरान सीआईएसएफ की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सीआईएसएफ ने महिलाओं को पीटा था इसके बाद ही स्थिति अनियंत्रित हुई। वहीं सीआईएसएफ कमांडर ने ग्रामीणों द्वारा पथराव की बात कही है। बताया जा रहा है कि खदान क्षेत्र में कुछ बाइक सवार युवक अवैध तरीके से दाखिल हुए और कोयला चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। जब जवानों ने उन्हें रोका तो बाइक सवार युवक भाग गए। इसी दौरान उनकी गाड़ी को जब्त कर लिया गया। जिसके बाद उस इलाके की महिलाओं ने आकर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान सीआईएसएफ और ग्रामीण महिलाओं के बीच जमकर झड़प हुई।इ हालात अनियंत्रित हुए तो घनुवाडीह थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। घायल महिलाओं को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेज दिया गया और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। एसआई चुन्ना उड़ाव ने बताया कि देवप्रभा परिसर में झड़प की सूचना मिली थी। पता चला कि कुछ महिला नहाने गई थीं। वहां उन्होंने सीआईएसएफ द्वारा कुछ युवकों को पकड़े देखा। जिन्हें जवानों ने कोयला चोर बताया। इसके बाद सीआईएसएफ जवानों ने दो मोटर साइकिल भी जब्त कर ली। पुलिस के मुताबिक इनमें कोयला लोड नहीं किया गया था। युवकों को सीआईएसएफ के कब्जे में देख वहां मौजूद महिलाओं और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों के बीच बहस हुई और बात झड़प तक पहुंच गई। जिसमें महिलाएं घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि जवानों ने फायरिंग के साथ लाठी चार्ज भी किया। बोलीं, हमारे बच्चों पर चोरी के आरोप गलत है वो नहाने भर गए थे। उलटा जवानों ने उनका पीछा कर मोटरसाइकिल छीन ली। सीआईएसएफ कमांडर भुवेन्द्र सिंह ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कोयला चोरी की बात कही। बोले, माइन क्षेत्र में कुछ बाइक सवार अवैध तरीके से दाखिल हुए और कोयला चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। जब हमारी टीम ने रोका तो ये चोर बाइक छोड़कर भाग गए। जब हमने बाइक को जब्त किया तो इस इलाके की महिलाओं ने आकर पथराव शुरू कर दिया। जवानों ने अपनी सुरक्षा के लिए हवाई फायर किया था।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment