20.4 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोव्यापार

Jabalpur News: जबलपुर में उद्योग का नया अध्याय: रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का सफल शुभारंभ

नेताजी सुभाष चंद्र बोस संस्कृतिक एवम् सूचना केंद्र और रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का उद्घाटन

जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस संस्कृतिक एवम् सूचना केंद्र और रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव(Regional Industry Conclave in Jabalpur) (इन्वेस्टर्स मीट) का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के साथ किया। इस कॉन्क्लेव में 5 देशों और 9 राज्यों के नामी उद्योगपतियों, बायर सेलरों सहित करीब 3500 उद्यमी शामिल हुए, जिससे जबलपुर महाकौशल और मध्य प्रदेश में उद्योग के नए द्वार खुलने की संभावना बढ़ गई है।

जबलपुर में पर्यटन, कृषि, और खनिज क्षेत्र में निवेश के लिए इन्वेस्टर्स में खासा उत्साह देखा गया। क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट, गौड़ कालिन रानी दुर्गावती का किला, बरगी डेम, कान्हा नेशनल पार्क और बांधवगढ़ नेशनल पार्क जैसे पर्यटन स्थलों की निकटता और खुजराहो की नजदीकी के कारण पर्यटन में अच्छे निवेश की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही, कृषि और खनिज क्षेत्रों में भी निवेशकों की विशेष रुचि देखने को मिली।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment