24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बड़ी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, ऑटो और आईटी शेयरों में बिकवाली

मुंबई, 22 जुलाई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। बाजार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। सुबह 9:20 तक सेंसेक्स 361 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,243 और निफ्टी 138 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,392 पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर भी रुझान नकारात्मक बना हुआ है। 1719 शेयर लाल निशान में और 385 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। छोटे और मझोले शेयरों में भी बिकवाली का रुझान देखा जा रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 209 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,780 और निफ़्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 94 अंक या 0.51 प्रतिशत के दबाव के साथ 18,285 पर बना हुआ है। सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, एनटीपीसी, नेस्ले, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, आईटीसी और टीसीएस टॉप गेनर्स हैं। विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स हैं। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा और प्राइवेट बैंक में बिकवाली है। पीएसयू बैंक, फार्मा और पीएसई इंडेक्स पर दबाव देखने को मिल रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च प्रमुख दीपक जसानी का कहना है कि इस हफ्ते बजट और वैश्विक कारणों के चलते बाजार में उठापटक रह सकती है। निफ्टी के लिए 24,854 एक रुकावट का स्तर है। वहीं, 24087-24344 का स्तर निफ्टी के लिए एक मजबूत सपोर्ट के रूप में काम करेगा। एशिया के ज्यादातर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, सोल और बैंकॉक के बाजार लाल निशान में हैं। केवल हांगकांग और जकार्ता के बाजारों में खरीदारी है। अमेरिका के बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए थे।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment