25.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयबॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

आईएफएफएम में शूजित सरकार को मिली अहम जिम्मेदारी, बोले- ‘मैं बहुत खुश’

Shoojit Sircar

मुंबई, 22 जुलाई। फिल्म मेकर शूजित सरकार को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2024 में लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए जूरी के रूप में चुना गया। उन्होंने लघु फिल्मों को प्रोफाउंड आर्ट फॉर्म करार दिया। आईएफएफएम 2024 लघु फिल्म प्रतियोगिता में कुछ बेहतरीन टैलेंटेड कलाकार है। आईएफएफएम 2024 का आयोजन 15 से 25 अगस्त के बीच किया जाएगा। इसमें पिछले साल की इंडियन सिनेमा की बेस्ट फिल्मों को दिखाया जाएगा। इससे पहले, शूजित ने अपनी फिल्म ‘सरदार उधम’ के लिए आईएफएफएम 2022 में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता था। इस बारे में बात करते हुए, शूजित ने कहा, ”मैं आईएफएफएम 2024 में लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए जूरी के रूप में चुने जाने पर बहुत खुश हूं। लघु फिल्म प्रोफाउंड आर्ट फॉर्म (गंभीर कला) है, जो अनोखी और नई तरह की कहानी कहने की तकनीक से लैस होता है। यह आमतौर पर युवा और नए फिल्म मेकर्स के करियर का आगाज कराती हैं । यह उभरते सितारों के लिए शक्तिशाली मंच प्रदान करते हैं।” उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा अनोखी, रचनात्मकता और साहसिक दृष्टिकोण की प्रशंसा की है, और लघु फिल्में इसे सामने लाती हैं। यह हमारे समय के सार और समाज के वर्तमान रूप को दिखाती हैं। मैं कुछ नई फिल्में देखने के लिए उत्सुक हूं।” शूजित के बारे में बात करें तो उन्होंने इंडस्ट्री में ‘पीकू’, ‘विकी डोनर’, ‘अक्टूबर’, ‘मद्रास कैफे’ और ‘सरदार उधम’ जैसी कई शानदार फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों को क्रिटिक्स काफी पसंद करते हैं, साथ ही उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन भी करती हैं। फिल्म ‘सरदार उधम’ के लिए 2023 में शूजित ने 5 नेशनल अवॉर्ड जीते थे।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

Leave a Comment