19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

बुमराह समेत सभी तेज गेंदबाजों के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट अहम : गंभीर

मुंबई, 22 जुलाई। गौतम गंभीर ने सोमवार को टीम इंडिया के नए मुख्य कोच के तौर पर अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने टीम के लिए अपना विजन पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें उन्होंने मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट के महत्व पर बात की। गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण है कि उनका वर्कलोड कैसे मैनेज हो। वह एक ऐसे गेंदबाज हैं जिन्हें कोई भी अपने प्लेइंग-11 में रखना चाहेगा। आप चाहते हैं कि वह महत्वपूर्ण मैच खेलें। इसलिए न केवल उनके लिए बल्कि तेज गेंदबाजों के लिए यह महत्वपूर्ण है।” बुमराह ने भारतीय टीम के लिए बार-बार अपनी योग्यता साबित की है। 30 वर्षीय बुमराह ने काफी समय तक मैदान से बाहर रहकर बिताया और 2022 का अधिकांश समय वो बाहर रहे। वह 2022 टी20 विश्व कप से चूक गए, जहां भारत सेमीफाइनल में बाहर हो गया था और फिर मार्च 2023 में उनकी पीठ की सर्जरी हुई, जिसके कारण वह चार महीने मैदान से बाहर रहे। बुमराह ने अगस्त 2023 में भारत बनाम आयरलैंड सीरीज में वापसी की, जहां उन्होंने कप्तानी की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 2023 वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया और फिर टी20 विश्व कप जीतने के अभियान के दौरान ऐतिहासिक आंकड़े पेश किए। नए मुख्य कोच का मानना है कि तेज गेंदबाजों के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन बल्लेबाजों के लिए उनकी सोच थोड़ी अलग है। वो चाहते हैं कि खेल के सभी प्रारूपों के लिए मुख्य बल्लेबाज उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा, “यदि आप बल्लेबाज हैं, जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं तो आप सभी प्रारूपों में खेल सकते हैं। रोहित और विराट अब टी20 से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए वे अब से दो प्रारूप खेलेंगे। उम्मीद है कि वे अधिकांश मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment