19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर, एक जवान घायल

श्रीनगर, 24 जुलाई । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में जारी मुठभेड़ में बुधवार को एक आतंकवादी मारा गया। जबकि गोलीबारी में एक जवान के भी घायल होने की खबर है। सेना ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, सुरक्षा बलों ने मंगलवार (23 जुलाई) शाम को कुपवाड़ा जिले के कोवुत क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान छुपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। सेना ने पोस्ट में आगे कहा, “24 जुलाई को संदिग्ध गतिविधि देखी गईं। सतर्क सैनिकों ने उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया, जबकि एक एनसीओ घायल हो गया। ऑपरेशन अभी जारी है।” जम्मू डिवीजन के घने जंगलों वाले इलाकों में सेना पर आतंकवादियों के एक समूह द्वारा घात लगाकर हमला किए जाने के बाद सुरक्षाबलों ने उनके खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू कर दिया है। इन क्षेत्रों से आतंकवाद को खत्म करने के लिए विशिष्ट कमांडो बलों और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित 4 हजार से ज्यादा सैन्यकर्मियों को जम्मू डिवीजन के पुंछ, राजौरी, रियासी, डोडा और कठुआ जिलों में तैनात किया गया है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment