November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

नोएडा : 92 लाख की धोखाधड़ी करके बैंकाक भाग रहा शातिर कोलकाता से गिरफ्तार

नोएडा, 24 जुलाई। नोएडा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो एक कंपनी को लोन दिलवाने के नाम पर 92 लाख की ठगी कर चुका था। इसके बाद आरोपी देश छोड़कर फरार हो रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। दरअसल, थाना फेज-2 पुलिस ने धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने और विदेश भागने की कोशिश करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मेसर्स एरियन ग्लोबल लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने लोन दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर और एचएसबीसी बैंक सिंगापुर की फर्जी आईडी बनाकर 92 लाख रूपये की रकम हड़पने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त अभिषेक गोयल के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान पुलिस ने अभिषेक गोयल को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए बैंकाक जाने की फिराक में था। अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया है। पुलिस ने बताया कि अभिषेक गोयल (42) महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है।

अन्य ख़बरें

इंडिया गठबंधन की रैली पर घमासान, एआईएमआईएम बोली- हम गठबंधन का हिस्सा नहीं; भाजपा ने विपक्ष को घेरा

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

Leave a Comment