19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

केरल में चर्च परिसर में मृत मिले पादरी

कोच्चि, 25 जुलाई । कोच्चि में गुरुवार को 65 वर्षीय कैथोलिक पादरी चर्च परिसर में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान चर्च के पादरी फादर जोसेफ कुझिकन्नायिल के रूप में हुई है। शव को सबसे पहले एक स्थानीय मजदूर ने देखा जो सुबह एर्नाकुलम जिले के मुवत्तुपुझा स्थित वाझाकुलम सेंट जॉर्ज फोरेन चर्च में आया था। मजदूर ने तुरंत चर्च के सदस्यों और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि पादरी कुछ समय से बीमार थे। संदेह है कि निराशा के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। शव चर्च परिसर में किचन के पास एक कमरे में लटका हुआ मिला। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment