21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

Katni News – कटनी में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत, सीएम ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

कटनी, 26 जुलाई। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में खेत में स्थित कुएं में पंप लगाने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस के रिसाव से मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। जानकारी के अनुसार, जुहली गांव में संजय के कुएं का पंप खराब हो गया था। उसे ठीक करने के लिए पिंटू को कुएं में उतारा गया। वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो एक-एक कर तीन और लोग कुएं में उतर गए। चारों की मौत हो गई। राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया है। चारों के शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं। सीएम मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। सीएम ने एक्स पर पोस्ट किया, ”कटनी जिले के मुड़वारा विधानसभा के ग्राम जुहली में किसान द्वारा अपने खेत के कुएं में सबमर्सिबल मोटर पंप लगाते समय जहरीली गैस के रिसाव से हुई दुर्घटना में चार अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का समाचार हृदयविदारक है। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जायेगी। ओम शांति।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment