October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीयशिक्षा

बिहार : डैम में मिला नवोदय विद्यालय के छात्र का शव

Dead Body Of Navodaya Vidyalaya Student Found In Gaya

गया, 27 जुलाई । बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के तेतर डैम से शनिवार को पुलिस ने करीब 15 वर्षीय एक किशोर का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान गया नवोदय विद्यालय के 11वीं के छात्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। शव की बरामदगी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रिंस गुरुवार को स्कूल के छात्रावास से निकला था और उसका कोई पता नहीं चल रहा था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तब स्कूल प्रशासन द्वारा शुक्रवार को इसकी सूचना अतरी पुलिस को दी गई। पुलिस छात्र को ढूंढने के प्रयास में जुटी थी कि शनिवार को इसका शव तेतर डैम से बरामद किया गया। अतरी के थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक जवाहर नवोदय विद्यालय के 11वीं कक्षा का छात्र था और वजीरगंज थाना क्षेत्र के वभण्डी गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि शव से पत्थर का एक बड़ा टुकड़ा बंधा हुआ था। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इधर, बताया जाता है कि छात्र प्रिंस स्कूल से बाल कटवाने को कहकर स्कूल से निकला था और फिर लौटकर नहीं आया।

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment