November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ब्राजील की अमेजन नदी में नाव पलटी, 3 लोगों की मौत और 9 लापता

साओ पाउलो, 31 जुलाई । उत्तरी ब्राजील की अमेजन नदी में एक नाव पलट गई। इस हादसे में एक वर्षीय बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। नौ लोग लापता बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नाव ‘एम. मोंटेरो’ पर 200 से ज्यादा यात्री सवार थे। सोमवार को एमेज़ोनस स्टेट के उआरिनी म्युनिसिपैलिटी के पास विस्फोट के बाद उसमें आग लग गई। पुलिस प्रवक्ता और नौसेना की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि कम से कम 183 लोग सुरक्षित बचने में सफल रहे। यह तीन दिनों में एमेज़ोनस में यात्री नाव पर लगी दूसरी आग थी। शनिवार को नाव ‘कोमांडेंटे सूजा 3’ आग लगने के बाद पलट गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच लापता हो गए।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

अटलांटा में आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण खनिजों पर हुई प्रगति पर क्वाड मंत्रियों ने अपनी राय रखी

Newsdesk

Leave a Comment