July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा का झारखंड सरकार पर आरोप, ‘मुझे गोपीनाथपुर जाने नहीं दिया जा रहा’

‘मुझे गोपीनाथपुर जाने नहीं दिया जा रहा’, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा आरोप

दुमका, 1 अगस्त । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सीएम सरमा ने दावा किया कि उन्हें गोपीनाथपुर जाने नहीं दिया जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे। वह देवघर से पाकुड़ के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “मैं गोपीनाथपुर जाना चाहता हूं, लेकिन मुझे बताया गया कि राज्य सरकार ने उन्हें वहां जाने से मना किया है। अगर मुख्यमंत्री होकर मुझे वहां जाने नहीं दिया जा रहा है, तो आम लोग कैसे जाएंगे।” मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, “यहां के हालात से तो सभी अवगत हैं। मुझे गोपीनाथपुर जाना है और वहां के बारे में जानकारी लेनी है। बांग्लादेशी घुसपैठियों ने लोगों की जमीन हड़पने का काम किया है। आने वाले चुनाव में भाजपा, इंडी गठबंधन को झारखंड में हराएगी।” बता दें कि भाजपा ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सह प्रभारी बनाया है। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर चुनाव की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

पेपर लीक मामले में मंत्रियों को बचाने की ‘आप’ सरकार की कोशिश भ्रष्टाचार का साफ सबूत: पंजाब भाजपा

Newsdesk

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

बेंगलुरु में महिला ने पति से वीडियो कॉल के बाद किया सुसाइड, पुलिस ने शुरू की जांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading