22.9 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

असम में रहस्यमय परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला कक्षा 10 के छात्र का शव

गुवाहाटी, 1 अगस्त । असम के तिनसुकिया जिले में गुरुवार को एक स्कूल परिसर के छात्रावास के अंदर रहस्यमय परिस्थितियों में कक्षा 10 के छात्र का शव मिला। मृतक की पहचान लेखापानी निवासी गामरीन मुकुट के रूप में हुई है। यह जानकारी पुलिस ने दी। मार्गेरिटा में एसडीपीओ शंभवी मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, “सेंट पॉल स्कूल के परिसर में शव फांसी पर लटका हुआ मिला और उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। छात्रों ने गुरुवार सुबह शव देखा।” इस बीच, स्थानीय लोगों ने मामले में स्कूल के प्रिंसिपल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों ने मामले में संदेह जताते हुए जांच की मांग की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading