20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन व उसके साथियों की न्यायिक हिरासत 14 अगस्त तक बढ़ाई

बेंगलुरु, 1 अगस्त । जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन व उसके सहयोगियों की न्यायिक हिरासत 14 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। रेणुकास्वामी हत्याकांड के आरोपी दर्शन, उसकी पार्टनर पवित्रा गौड़ा व अन्य को गुरुवार को बेंगलुरु सेंट्रल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 24वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) की अदालत में पेश किया गया। चार अन्य आरोपियों को तुमकुरु जिला जेल से ऑनलाइन अदालत के समक्ष पेश किया गया। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अदालत से आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। रेणुकास्वामी की हत्या आठ जून को बेंगलुरु में हुई थी। उन्हें उनके गृहनगर चित्रदुर्ग से अगवा कर बेंगलुरु लाया गया, एक शेड में रखा गया और प्रताड़ित कर मार डाला गया। हत्या के बाद शव को एक नाले में फेंक दिया गया। घटना तब प्रकाश में आई जब एक अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मियों ने शव को कुत्तों द्वारा घसीटते हुए देखा। रेणुकास्वामी के परिवार में वृद्ध माता-पिता, गर्भवती पत्नी और एक बहन हैं। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो आरोपियों ने पैसे को लेकर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। कामाक्षीपाल्या पुलिस की पूछताछ में मामले में अभिनेता दर्शन व उसकी पार्टनर पवित्रा गौड़ा का नाम भी सामने आया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने पवित्रा गौड़ा को अश्लील संदेश भेजने के कारण रेणुकास्वामी की हत्या की थी

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment