30.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

इनकम टैक्स ड्यू बता कर हो रही साइबर ठगी, नोएडा पुलिस ने किया आगाह

नोएडा, 6 अगस्त। साइबर फ्रॉड करने वालों ने बीते कुछ दिनों से इनकम टैक्स ड्यू का मैसेज भेज कर लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया है। लोगों को लगता है कि यह मैसेज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से आ रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। नोएडा के साइबर सेल पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि अगर इस तरीके का कोई भी मैसेज आपको रिसीव हो और उसमें किसी भी नंबर पर बात करने के लिए कहा जाए तो मत करिए नहीं तो आप लुट जाएंगे। पुलिस की तरफ से अब यह चेतावनी जारी की गई है कि अगर आपको ऐसा कोई मैसेज आ रहा है तो उसे पूरी तरीके से इग्नोर करें नहीं तो आप साइबर ठगी का शिकार हो जाएंगे। साइबर सेल की तरफ से जारी की गई चेतावनी के मुताबिक कुछ दिनों से साइबर क्राइम करने वालों द्वारा एक मैसेज/लिंक वायरल किया जा रहा है कि आपका इनकम टैक्स रिफंड ड्यू बताकर एक नम्बर देकर पैसों की धोखाधड़ी की जा रही है। इस प्रकार के मैसेज/लिंक किसी इनकम टैक्स विभाग द्वारा नहीं जारी किया जा रहा है। इस प्रकार के मैसेज/लिंक से सावधान रहें। इस मामले को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त साइबर विवेक रंजन राय ने भी लोगों को आगाह करते हुए कहा कि लगातार ऐसे मैसेज लोगों को मिल रहे हैं। जिनमें एक लिंक होता है कि अगर आपका इनकम टैक्स रिटर्न ड्यू है तो आप इस लिंक पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स को फिल करें। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए यह बताया कि बिल्कुल ऐसे मैसेज को इग्नोर करें और यह मैसेज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से नहीं भेजे जा रहे हैं, यह साइबर फ्रॉड करने वाले इन मैसेज को सर्कुलेट कर इसी से धोखाधड़ी कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

यूपी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, बांदा में 47.4 डिग्री पहुंचा पारा,

Newsdesk

जन्मदिन केक को लेकर हुआ विवाद, गोलीबारी में परिवार के 3 सदस्यों की मौत

Newsdesk

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, गुवाहाटी हाई कोर्ट से नहीं मिली थी राहत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading