25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से मिले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली, 9 अगस्त। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने गुलदस्ता देकर मनु भाकर का स्वागत किया। सिंधिया ने मनु भाकर को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और कहा कि वह देश के लिए प्रेरणा हैं। इस मुलाकात के दौरान, पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर ने सिंधिया के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर लिखा, “पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाली, देश की बेटी मनु भाकर से मिलकर उन्हें उनकी ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं दी।” उन्होंने आगे लिखा कि, “उनकी यह सफलता देश की भावी पीढ़ी, खासकर हमारी बेटियों को, खेल के क्षेत्र में अपना नाम रौशन करने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी। प्रत्येक भारतीय को आप पर गर्व है।” मालूम हो कि, मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में दो कांस्य पदक जीते हैं। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में महिला एकल और सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड प्रतिस्पर्धाओं में कांस्य पदक जीता। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

‘मुझे यकीन है कि वह कल तक ठीक हो जाएंगे,’ ईशान की फिटनेस पर कप्तान अय्यर ने दिया अपडेट

Newsdesk

‘लाज’ भी नहीं बचा सका पाकिस्तान, बर्मिंघम में इंग्लैंड की 8 विकेट से जीत, सीरीज में 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading