26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ईरान और अल-कायदा के बीच संबंधों की बात से रूस का इनकार

मास्को, 14 जनवरी | अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ द्वारा यह आरोप लगाए जाने के बाद कि आतंकवादी समूह अलकायदा के ईरान के साथ संबंध हैं, रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इसका कोई सबूत नहीं है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक मिनिस्ट्री के सेकंड एशियन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जामिर कबुलोव ने कहा है, “ऐसा लगता है कि अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले पोम्पिओ आखिरी बार ईरान को चोट पहुंचाने के लिए कुछ और करना चाहते थे। हालांकि यह बिल्कुल असंबद्ध और अनुचित है।”

रूसी राजनयिक ने आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि “इस बात की कोई जानकारी नहीं है जो यह साबित करे कि तेहरान का अल-कायदा से संबंध है”।

बता दें कि पोम्पिओ ने पद छोड़ने से बमुश्किल 10 दिन पहले मंगलवार को आरोप लगाया था कि ईरान अल-कायदा के लिए ‘नया होम बेस’ बन गया है।

अन्य ख़बरें

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया डब्ल्यूएचओ, जारी किए 1.5 लाख डॉलर

Newsdesk

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान में भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत, महिलाओं ने बांधी राखी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading