September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मेरठ : भाभी से प्रेम-प्रसंग के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 15 अगस्त। मेरठ पुलिस ने पिछले दिनों हुए आदिल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। हत्या की वजह प्रॉपर्टी विवाद नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी का अवैध संबंध था। मृतक की पत्नी का अपने देवर के संग अवैध प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके चलते दोनों ने मिलकर आदिल को मारने की योजना बनाई। पहले पति और परिवार के बाकी सदस्यों को नशीली चाय पिलाई और फिर आदिल को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी फरार है जबकि पुलिस ने हत्यारोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला सरधना थाना क्षेत्र के नानू गांव का है। रशीद के बड़े बेटे आदिल को उसकी मौसी ने गोद लिया था। वह भुमिया पुल स्थित अपने घर में रहता था। वह कभी-कभी अपने गांव नानू आया-जाया करता था। लगभग साढ़े तीन साल पहले आदिल की शादी मुजफ्फरनगर की रहने वाली गजाला से हुआ। दोनों शहर में साथ रहने लगे थे। शादी के करीब एक साल बाद ही गजाला का अपने देवर गुलफाम से प्रेम संबंध हो गया। आदिल जब नानू गांव जाता था तो गजाला नशीली गोलियां पहले ही खरीद लेती थी और वहां जाने के बाद चाय में मिलाकर सभी को पिला देती थी। नशीली चाय पीने की वजह से सभी सो जाते थे। इसके बाद गुलफाम और गजाला साथ रहते थे। ये सब काफी दिनों तक चलता रहा लेकिन एक दिन आदिल को इसके बारे में पता चला गया। उसने अपने भाई गुलफाम और पत्नी से इसका विरोध किया। पुलिस के मुताबिक, गजाला ने गुलफाम के साथ आदिल की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद शादी करने की बात कही। गजाला ने अपने पति आदिल और परिवार के सदस्यों को नशीली चाय पिलाकर धारदार हथियार से आदिल को मौत के घाट उतार दिया। जब इसके बावजूद उसमें जान बाकी रही तो गुलफाम ने अपने बड़े भाई आदिल को धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, जबकि गजाला की तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading