सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

कोलकाता की घटना पर भाजपा राजनीति कर रही : कमलनाथ

भोपाल, 18 अगस्त। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई खौफनाक घटना के बाद हंगामा जारी है। भाजपा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा मांग रही है। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा जिस तरह इस मामले को उठा रही है, वह गलत है। इस वक्त राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप हुआ है। इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता लगातार कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि जब हाथरस, उन्नाव का मुद्दा होता है तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी मौके पर पहुंचने में देरी नहीं करते हैं। लेकिन, कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप-हत्या की घटना होती है तो यहां आना उचित नहीं समझते हैं। मध्य प्रदेश में सरकार आरएसएस के विचारकों की किताबों को पढ़ाने जा रही है। इस सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह गलत है। यह अपना इतिहास नहीं बताना चाहते हैं, यह चाहते हैं हम अपना इतिहास बदल लें। यह हो नहीं सकता है। वहीं, वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर उन्होंने कहा कि यह बिल तो जेपीसी में भेजा गया है। वहां उस पर चर्चा होगी। उसके बाद देखा जाएगा। आवारा मवेशियों को नियंत्रित करने वाले सरकार के आदेश पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौ माता की हालत बहुत खराब है। बता दें कि रक्षाबंधन को लेकर भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री को राखी बांधने के लिए महिलाएं पहुंची थी। पूर्व सीएम ने महिलाओं से राखी भी बंधवाई। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लगता है। आगे समय मिलेगा तो फिर से आऊंगा।

अन्य ख़बरें

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

NSA आदेश रद्द, हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड की सत्यता पर उठाए सवाल

Newsdesk

शराब दुकानों से कथित वसूली के आरोप पर सियासत गरम, ऑडियो के बाद कर्मचारियों के वीडियो जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading