29.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

‘भाजपा को जानें’ अभियान के तहत मलेशिया के पीएम से मिले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा

नई दिल्ली, 21 अगस्त । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को नई दिल्ली में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की। यह मुलाकात सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘भाजपा को जानें’ अभियान के तहत हुई। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान भाजपा और पीपुल्स जस्टिस पार्टी के बीच विचारों के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाकर पार्टी-टू-पार्टी संबंधों को मजबूत करने पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के राजनीतिक दल के साथ साझेदारी और आपसी समझ को बढ़ावा देने के तौर-तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया। दोनों राजनीतिक दलों के कामकाज के तौर-तरीकों और उपलब्धियों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने पिछले एक दशक में भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों में हुए महत्वपूर्ण प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया। भविष्य में भी दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने (खासकर शिक्षा, रोजगार और आयुर्वेद के क्षेत्रों में) की संभावनाओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान जेपी नड्डा के साथ भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले भी मौजूद रहे। भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘भाजपा को जानें’ अभियान की शुरुआत की थी, जिसके तहत भारत में तैनात विदेशी राजनयिकों के साथ और विदेशी राजनीतिक दलों एवं भारत यात्रा पर आए नेताओं के साथ संवाद कर पार्टी उन्हें भाजपा के इतिहास, संघर्ष, सफलता, विचारधारा और देश एवं समाज के प्रति दिए गए योगदान के बारे में विस्तार से बताती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम पहली राजकीय यात्रा पर भारत आए हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु से भी मुलाकात की थी और संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया था।

 

READ THIS ALSO – जहीर खान बन सकते हैं एलएसजी के मेंटॉर

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment