22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

इंटरकॉन्टिनेंटल कप : मनोलो मार्केज ने 26 संभावित खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप का किया ऐलान

नई दिल्ली, 21 अगस्त। भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के नए मुख्य कोच मनोलो मार्केज ने तीन देशों के इंटरकॉन्टिनेंटल कप के लिए भारत के ट्रेनिंग कैंप के लिए 26 संभावित खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की है। यह उनका पहला कार्यभार है। टूर्नामेंट 3 से 9 सितंबर तक फीफा विंडो के दौरान हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के हवाले से मनोलो ने कहा, “हम अपने पहले ट्रेनिंग कैंप को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मुझे पता है कि खिलाड़ियों के लिए भी यह वैसा ही होगा। हम दो अलग-अलग टीमों का सामना करेंगे और रैंकिंग बहुत महत्वपूर्ण नहीं है।” ”खिलाड़ियों के सही समूह को खोजने के लिए हमें एक ही दिशा में मिलकर काम करने की जरूरत है। उनकी प्रवृत्ति बहुत अच्छी होगी, जिसके बारे में मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं। मुझे पता है कि हम सभी प्री-सीज़न में हैं और हमारे सामने मजबूत चुनौतियां हैं। राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनना एक बड़ा सम्मान है।” प्रतियोगिता में अन्य दो टीमें सीरिया, जो फीफा की ताजा रैंकिंग में 93वें स्थान पर है और मॉरीशस हैं, जो 179वें स्थान पर है। भारत वर्तमान में 124वें स्थान पर है। ये ट्रेनिंग कैंप 31 अगस्त को हैदराबाद में शुरू होगा। जून में कतर के खिलाफ मिली हार के बाद यह भारत का पहला मैच होगा। फीफा विश्व कप क्वालीफायर से बाहर होने के बाद टीम में काफी उथल-पुथल हुआ और इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय टीम के कोच इगोर स्टिमैक को भी अपना पद गंवाना पड़ा। 26 सदस्यीय संभावित सूची: गोलकीपर : गुरप्रीत सिंह, अमरिंदर सिंह, प्रभसुखन सिंह गिल। डिफेंडर : निखिल पुजारी, राहुल भेके, चिंगलेनसाना सिंह कोनशाम, रोशन सिंह नाओरेम, अनवर अली, जय गुप्ता, आशीष राय, सुभाशीष बोस, मेहताब सिंह। मिडफील्डर: सुरेश सिंह वांगजम, जैक्सन सिंह, नंदकुमार सेकर, नाओरेम महेश सिंह, यासिर मोहम्मद, लालेंगमाविया राल्टे, अनिरुद्ध थापा, सहल अब्दुल समद, लालियानजुआला चांग्ते, लालथाथांगा खावल्रिंग। फॉरवर्ड: कियान नासिरी गिरी, एडमंड लालरिंदिका, मनवीर सिंह, लिस्टन कोलासो।

अन्य ख़बरें

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

लद्दाख में सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील

Newsdesk

पीएम मोदी ने किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं को भारतीय विरासत से जुड़े खास उपहार भेंट किए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading