November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

इंदौर में सूर्योदय देखने जा रहे छात्रों की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

इंदौर, 21 अगस्त । मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर बुधवार को सूर्योदय देखने जा रहे छात्रों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इंदौर में जाम गेट पर छात्रों का एक ग्रुप सूर्योदय देखने जा रहा था। इस दौरान कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि, पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय कॉलेज के सात छात्र एक कार में सवार होकर जाम गेट पर सूर्योदय देखने जा रहे थे। इसमें से एक छात्रा समृद्धि देव का जन्मदिन था, सभी ने बाइपास क्षेत्र में जन्मदिन मनाया और उसके बाद जाम गेट पर पहुंचकर सूर्योदय का नजारा देखने का प्लान बनाया। सभी छात्र कार से जाम गेट की तरफ बढ़ रहे थे। तभी एक जानवर के सामने आ जाने से कार का संतुलन बिगड़ा और वह कई बार पलटी। इस हादसे में समृद्धि और एक अन्य छात्र यग्नेश की मौत हो गई। पांच अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment