31.2 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

एअर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित

त्रिवेंद्रम, 22 अगस्त। मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही एअर इंडिया की एक घरेलू उड़ान में बम की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर तुरंत आपातकाल घोषित कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार धमकी के बाद सुबह करीब आठ बजे फ्लाइट ने तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर लैंड किया। जिसके बाद विमान को तत्काल प्रभाव से आइसोलेशन बे में ले जाया गया। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बम की धमकी की वजह से विमान के अंदर बैठे लोगों में भी भय का माहौल था। एयर पोर्ट पर जब लोगों को विमान से बाहर निकाला गया, उसके बाद उन लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि पायलट ने विमान के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट के पास पहुंचने पर बम की धमकी की सूचना दी। विमान में कुल 135 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। हवाई अड्डे का परिचालन फिलहाल निर्बाध रूप से जारी है। विमान को लेकर जो भी जानकारी मिली है, उसके आधार पर जांच की जा रही है। धमकी कहां से मिली और किसने दी, इसके पीछे के कारणों की जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है। एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। इस बीच, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर विमानों का सामान्य संचालन जारी है और यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

रांची संघ कार्यालय हमले में विदेशी कनेक्शन के संकेत, आरोपियों में एक लंबे समय तक दुबई में रहा

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित, कहा-प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading