19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी का किरदार निभाना चाहती हैं ‘मिर्जापुर’ की ‘बीना त्रिपाठी’

मुंबई, 24 अगस्त। ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज में बीना त्रिपाठी के किरदार में नजर आईं रसिका दुग्गल ने मीना कुमारी की भूमिका निभाने की इच्छा जताई है। एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने कहा कि वह दिवंगत स्टार मीना कुमारी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर निभाना चाहती हैं। रसिका ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “मैंने बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाई है, क्योंकि ऐसा किरदार निभाना एक दिलचस्प है। आप किसी ऐसे व्यक्ति के किरदार को कैसे निभा सकते हैं, जिसके बारे में हर कोई पहले से ही बहुत कुछ जानता हो और जिनकी एक अलग पहचान भी हो।” उन्होंने कहा कि मीना कुमारी के अलावा अमृता प्रीतम के किरदार को निभाने में भी उन्हें रुचि है। लंबे समय से इच्छा रही है। एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि कोई मुझे कास्ट करेगा। लेकिन, अगर मीना कुमारी के किरदार में कोई अभिनेत्री होती तो मुझे लगता है कि वह मैं होती।” अभिनेत्री को हाल ही में मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव के 15वें संस्करण में पुरस्कृत किया गया। रसिका दुग्गल ने पुरस्कार के बारे में बात करते हुए कहा, “एक एक्टर के रूप में हमें अपने करियर के दौरान कुछ मुश्किल विकल्पों को चुनना पड़ता है। कोई भी व्यक्ति हमेशा अपने विकल्पों पर दोबारा विचार करता है, क्योंकि इसका कोई पैमाना नहीं होता है। हर एक एक्टर का सफर इतना अनूठा होता है कि इसमें कोई बेंचमार्क नहीं होता है। इसलिए आप हमेशा सोचते रहते हैं कि आपने सही विकल्प चुना है या नहीं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि डाइवर्सिटी चैंपियन जैसे पुरस्कार मेरे करियर में अब तक किए गए काम का सम्मानित करते हैं। यह बहुत अच्छा है और इस तरह का सम्मान मिलना आपका हौसला बढ़ाता है।” उन्होंने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और पुरस्कार की अहमियत पर कहा, “इन दोनों में से कोई भी चीज मेरे नियंत्रण में नहीं है। मैं केवल किसी काम के बारे में चिंता कर सकती हूं, जिस पर मेरा नियंत्रण है। कैसे बॉक्स ऑफिस पर काम हो रहा है या फिर उसे कितना देखा जा रहा है। जो भी मेरे नियंत्रण से बाहर है, मैं उसके बारे में कुछ नहीं कर सकती। इससे अच्छा है कि मैं एक एक्टर के तौर पर खुद को साबित करूं।” एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने कहा कि निश्चित तौर पर वो ज्यादा देखे जाने वाले प्रोजेक्ट्स को महत्व देती हैं। उनके मुताबिक, इसमें अधिक ऑप्शन मिलते हैं। जिससे उन्हें मनमाफिक प्रोजेक्ट करने में मदद मिलती है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

सनबर्न फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग पार्टी में ह्यूगेल और मोचाक समापन करेंगे

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

Leave a Comment