21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कालेज की महिला डॉक्टर को समर्पित किया तृणमूल छात्र परिषद स्थापना दिवस

कोलकाता, 28 अगस्त । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप के बाद हत्या की शिकार महिला डॉक्टर के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए लिखा, “इस खास दिन को उस महिला की याद में समर्पित किया है, जिसे हाल ही में अस्पताल में बेरहमी से मार डाला गया था।” उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की, जिसे अत्याचार और हिंसा का शिकार होना पड़ा। साथ ही, उन्होंने इस घटना के लिए तत्काल न्याय की मांग की और देश भर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। ममता बनर्जी ने पोस्ट में आगे लिखा, “आज, तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर, मैं इसे अपनी उस बहन को समर्पित करती हूं। हम उस बहन के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं जिसे बेरहमी से प्रताड़ित करने के बाद मार डाला गया और हम घटना के लिए तत्काल न्याय की मांग करते हैं। हम पूरे भारत में सभी उम्र की पीड़ित महिलाओं के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। मैं इस अमानवीय घटना पर दुख व्यक्त करती हूं।” साथ ही उन्होंने इस मौके पर देश भर के युवाओं को भी संबोधित किया। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “छात्रों, युवाओं की बड़ी सामाजिक भूमिका है। समाज और संस्कृति को जागृत रखना और सबको नये दिन के उज्ज्वल संकल्पों से प्रेरित करना विद्यार्थी समाज का कार्य है।” उन्होंने अपील की कि छात्र समाज इस प्रयास में प्रोत्साहित और प्रतिबद्ध रहें। ममता बनर्जी ने सभी से स्वस्थ रहने और उज्जवल भविष्य की कामना की। उनके संदेश में समाज के प्रति जागरूकता और सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया गया, और युवा पीढ़ी से अपेक्षा की गई कि वे नये संकल्पों के साथ समाज को प्रेरित करें।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक: पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में सिद्धारमैया को क्लीन चिट दी

Newsdesk

पंजाबी यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन पर सख्ती, एडमिन ब्लॉक बंद करने पर 18 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Newsdesk

गुजरात: दीपावली से पहले खाद्य कारोबारियों के लिए रैपिड टेस्ट किट अनिवार्य, मिलावट रोकने के लिए लिया गया फैसला

Newsdesk

Leave a Comment