19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा में सरकारी काम रुकवाने के लिए दो युवकों ने किया आत्मदाह का प्रयास

ग्रेटर नोएडा, 28 अगस्त। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 इलाके में कासना पुलिया के पास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एमआरएफ का निर्माण करवा रहा है। यहां पर कई दिन से किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। अब मामले में नया मोड़ आ गया है। निर्माण कार्य के दौरान ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मिलक लच्छी गांव के रहने वाले अक्षित शर्मा व बुलंदशहर के ककोड़ के रहने वाले हिमांशु वशिष्ट ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों युवकों को आग लगने से बचा लिया। जिस दौरान दोनों ने आग लगाने का प्रयास किया, उस समय मौके पर किसान और पुलिस को मिलाकर करीब सैकड़ों लोग मौजूद थे। दोनों युवकों ने अपने ऊपर तेल छिड़कने के साथ ही चेतावनी भी दी। घटना मंगलवार की है, लेकिन पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोपनीय रूप से इसकी जांच कराई गई तो पता चला कि जिन दो युवकों ने खुद पर तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की, उन लोगों की न तो कोई जमीन अधिग्रहित की गई है और न ही जिस स्थान पर विकास कार्य चल रहा है, वहां से उनका कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में पुलिस ने दावा किया है कि ये लोग साजिश के तहत यहां आए थे और साजिश के तहत ही सरकारी कार्य को रोकने की कोशिश की थी। पुलिस ने दोनों युवक अक्षित शर्मा व हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि किसानों के धरने के दौरान यह घटना हुई है। जानबूझकर दोनों युवकों ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। पुलिस मौके पर है, स्थिति काबू में है।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment