20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

ब्राजील इस सप्ताह बड़े पैमाने पर कोविड-19 टीकाकरण शुरू करेगा

ब्रासीलिया, 18 जनवरी | ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री एडुआडरे पाजुएलो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, देश में बुधवार से नोवल कोरोनावायरस के खिलाफ सामूहिक टीकाकरण अभियान शुरू होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पाजुएलो ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ब्राजील सरकार सोमवार सुबह से पूरे देश में टीकों का वितरण शुरू करेगी।

ब्राजील की हेल्थ रेगुलेटरी एजेंसी द्वारा रविवार को सर्वसम्मति से चीनी प्रयोगशाला साइनोवैक वैक्सीन के साथ ही एस्ट्रेजनेका-यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के बाद यह घोषणा की गई है।

ब्राजील की वायु सेना द्वारा प्रत्येक राज्य में ‘रणनीतिक बिंदुओं’ पर टीके वितरित किए जाएंगे, जिसके बाद बुधवार से पूरे देश में टीकाकरण शुरू हो जाएगा।

ब्राजील में वितरित किया जाने वाला पहला टीका कोरोनावैक है, जिसे साइनोवैक ने साओ पाउलो के ब्यूटैनन इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर विकसित किया है और स्वीकृति के तुरंत बाद साओ पाउलो में स्वास्थ्य पेशेवरों को पहली खुराक दी गई थी।

ब्राजील सरकार ने पूरे देश में वितरित करने के लिए कोरोनावैक वैक्सीन की 60 लाख खुराक खरीदी है।

टीका अभियान के जल्द शुरू होने के बावजूद मंत्री ने देशवासियों से एहतियात में लापरवाही नहीं बरतने का आग्रह किया।

दुनिया के सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक ब्राजील में अब तक 8,488,099 कोविड-19 मामले और 209,847 मौतें दर्ज की गई हैं।

अमेरिका और भारत के बाद देश में संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं, जबकि अमेरिका के बाद यहां सबसे अधिक मृत्यु दर्ज की गई है।

अन्य ख़बरें

बच्चे मोबाइल छोड़ें, पेरेंट्स से करें बात: इटली के रेस्तरां ने निकाला अनोखा तरीका

Newsdesk

चीन की अपील, अमेरिका और ईरान युद्ध रोकें और बातचीत आगे बढ़ाएं

Newsdesk

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

Newsdesk

Leave a Comment