21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

लखनऊ के राम मनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत

लखनऊ, 2 सितंबर। लखनऊ के प्रतिष्ठित राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक दुखद घटना घटी। यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा अनिका रस्तोगी (19) अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गई। अनिका के पिता संतोष रस्तोगी एक उच्च पदस्थ अधिकारी हैं, वह एनआईए दिल्ली में आईजी के पद पर कार्यरत हैं। अनिका लखनऊ के आशियाना स्थित राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। अनिका शनिवार रात अपने कमरे में गई थी। इसके बाद जब उसने कमरा नहीं खोला तो उनके साथियों ने किसी तरह से कमरे में प्रवेश किया, जहां वह फर्श पर बेहोश पड़ी थी। अनिका के साथियों ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशियाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनिका की मौत का खुलासा होगा। पुलिस का कहना है कि छात्रा की मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने हॉस्टल के कमरे को भी सील कर दिया है। लॉ यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता शशांक शेखर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि अनिका की मौत हृदय गति रुकने (कॉर्डियक अरेस्ट) से हुई है। मृतक छात्रा के माता-पिता यूनिवर्सिटी के कैंपस पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारणों का पता चल पाएगा। सूत्रों के अनुसार, अनिका रस्तोगी को पहले भी हार्ट अटैक आ चुका था और तीन बार हार्ट से जुड़े ऑपरेशन हो चुके थे। यह जानकारी सामने आने के बाद लगता है कि उनकी मौत का कारण हृदय संबंधी समस्या हो सकती है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment