20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

‘डंबो’ के सेट को देखकर हैरान रह गए थे कॉलिन फैरेल

लॉस एंजेलिस, 1 मई| फिल्म ‘डंबो’ में होल्ट के किरदार को निभाने वाले अभिनेता कॉलिन फैरेल सेट के डिजाइन को देखकर बेहद मंत्रमुग्ध हो गए थे। फिल्म के सर्कस को एक साउंड स्टेज के अंदर बनाया गया था और इसमें सूर्योदय, सूर्यास्त जैसे तमाम मौसमी प्रभावों को उभारने के लिए करीब 300 एलईडी लाइट्स लगाए गए थे।

कॉलिन ने कहा, “यह कुछ ऐसा था, जिसे मैंने पहले कभी नहीं देखा था! मेरे कहने का मतलब यह है कि सेट के ग्राउंड अप से लेकर कॉर्नर पार्ट्स तक को भी मैंने कभी कैमरे पर नहीं देखा था और इसकी बारीकियां इतनी गजब की थी कि किसी एक दरवाजे में से से होकर अंदर जाना एक नई दुनिया में प्रवेश करना था, दूसरे में जाना, एक अलग दुनिया थी। यह वास्तव में बेहद मंत्रमुग्ध कर देने वाला था और एक कलाकार के तौर पर भी यह काफी बेहतरीन था क्योंकि यह आपको उस दुनिया में समा जाने की अनुमति देता है।”

भारत में 3 मई को स्टार मूवीज पर इस फिल्म को प्रसारित किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

सनबर्न फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग पार्टी में ह्यूगेल और मोचाक समापन करेंगे

Newsdesk

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

Leave a Comment